फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोवैक्सीन की दूसरी डोज के लिए भटक रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। जनपद में कोवैक्सीन की कमी हो गई है। जिसके कारण कोवैक्सीन की पहली डोज लगवाने के बाद दूसरी डोज के लिए लोग एक स्वास्थ्य केंद्र से दूसरे स्वास्थ्य केंद्र का चक्कर लगा रहे हैं। जनपद में लोगों को कोरोना से बचाने के लिए टीकाकरण का कार्य चल रहा है। जनपद में कोविशील्ड और कोवैक्सीन दो टीके लोगों को लगाए जा रहा है। जनपद में कोविशील्ड की अब तक दो लाख से अधिक वायल आ चुके हैँ। जिसके कारण इसकी कोई कमी नहीं है। लेकिन कोवैक्सीन की जनपद में अब तक एक खेप 38511 वायल की आई है। इसके बाद से दूसरी डोज नहीं है। जबकि जनपद में बहुत से लोगों को कोवैक्सीन की पहली डोज लगाई गई है। अब कोवैक्सीन की पहली डोज लगवाने लोग दूसरी डोज के लिए एक स्वास्थ्य केंद्र से दूसरे स्वास्थ्य केंद्र का चक्कर काट रहे हैं। लेकिन उन्हें दूसरी डोज नहीं मिल रही है। सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाटघाट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाजीपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैदराबाद आदि जगहों पर कोवैक्सीन का पहला डोज लेने वाले लोग करीब 15 दिनों से दूसरी डोज के लिए भटक रहे हैं। कोवैक्सीन का पहला डोज लगने के बाद दूसरा डोज लगाने के लिए एक निर्धारित अवधि के बाद समय दिया गया था, समय पूरा होने के बाद जब लोग स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर को वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए संपर्क किए तब उन्हें पता चला कि कोवैक्सीन की दूसरी डोज अभी स्वास्थ्य केंद्र पर आई ही नहीं है। कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए करीब 15 दिनों से एक स्वास्थ्य केंद्र से दूसरे स्वास्थ्य केंद्र का चक्कर काट रहे हैं। जब इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया के चिकित्सा प्रभारी देवानंद यादव से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि कोविशील्ड का टीका लग रहा है। कोवैक्सीन नहीं है। यही हालत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाटघाट का भी है। चिकित्सा प्रभारी डा. सौरव मौर्य ने बताया कि दो दिन में कोवैक्सीन मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें