फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित विद्युत कटौती से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। फूलपुर और ग्रामीण क्षेत्रो में अघोषित विद्युत कटौती से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। न तो बिजली के आने का समय है और न जाने का। इससे लोगों के रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। जिसके पास इनवर्टर की व्यवस्था नहीं है उसके लिए बिजली कटौती और भी परेशानी का सबब बम गई है। फूलपुर, जगदीशपुर और अंबारी इलाके की सप्लाई ने तो लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। विभाग का कोई निर्धारित रोस्टर नहीं है। विभागीय अधिकारी-कर्मचारी जब चाहें तब सप्लाई बंद कर दे रहे हैं और जब चाहें चालू कर दे रहे हैं। कभी सुबह में तो कभी दोपहर तो कभी शाम में कटौती से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। कस्बावासियों का कहना है कि बिजली आपूर्ति का सबसे बुरा हाल शंकर जी तिराहा का हैं जहां कई बार बंच केबल जल कर नष्ट हो जाया करती है। उसके बनने में दो से तीन दिन का समय लग जाता है । इसके चलते थोड़ी बहुत मिलने वाली बिजली फाल्ट की भेंट चढ़ जाती है। वहीं सगड़ी क्षेत्र के अकबरपुर गांव में बीते 10 दिन से विद्युत आपूर्ति बाधित है। जिसके चलते 2 दर्जन से अधिक घरों की विद्युत आपूर्ति बंद है। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से नलकूप भी नहीं चल रहे। किसानों की फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। अकबरपुर गांव में पहले विद्युत पोल पर तार खींचकर विद्युत आपूर्ति की जाती थी। वर्तमान समय में विद्युत तार को बदल कर केबल लगाई जा रही थी। इस दौरान कुछ लोगों ने मना कर दिया कि हमारे दरवाजे के पास से बिजली की केबल नहीं जायेगी। जिसके चलते दो दर्जन से अधिक घरों की विद्युत आपूर्ति बीते दस दिनों से बाधित हो गई है। इस भीषण गर्मी में लोग करवट बदल कर रात बिताने को मजबूर हैं। वही नलकूप बंद होने से फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। सिंचाई के अभाव में धान की नर्सरी सूख रही है। जिन किसानों ने धान की नर्सरी नहीं डाली है। उन किसानों का धान के नर्सरी का डालने का समय बीत रहा है। गांव के शिवचंद, हरेंद्र, प्रकाश, रमेश ,अवधेश, अशोक, जय राम, धर्मदेव, खरपत्तू, संजय विजय कुमार आदि लोगों ने उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए विद्युत केबल खींचकर विद्युत आपूर्ति करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें