फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: पिकअप ने कांवरिया को मारी टक्कर, दो समुदाय के लोग हुए आमने-सामने, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Sun, 09 Jul 2023 07:12 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां चौक पर एक कांवरिया को मुर्गी लदे पिकअप ने टक्कर मार दी। पिकअप चालक और घायल कांवरिया में कहासुनी होने लगी। 
देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में कांवरियों का जत्था वहां पहुंच गया। 
विज्ञापन
आजमगढ़ के फरिहां चौकी पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां चौक पर एक कांवरिया को मुर्गी लदे पिकअप ने टक्कर मार दी। पिकअप चालक और घायल कांवरिया में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में कांवरियों का जत्था वहां पहुंच गया। पिकअप चालक के समर्थन में भी लोग जुट गए। दोनों पक्ष में विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई। मौके पर अफरातफरी की स्थिति हो गई।

विज्ञापन


मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई। हंगामा कर रहे लोगों कई लोगों को हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष निजामाबाद राजेंद्र प्रसाद सिंह ने दोनों पक्ष को फरिहां चौकी पर बैठाकर समझाया-बुझाया। दोनों पक्ष की सहमति बनने पर पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ दिया। 
ये भी पढ़ें: बाबा विश्वनाथ के धाम में आज रात से लगेगी भक्तों की कतार, कल सुगम और वीआईपी दर्शन पर रोक
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फरिहां चौक पर स्थित शिवमंदिर पर पूजा अर्चन करने के लिए कांवरियों का एक जत्था रूका हुआ था। कांवरियों की बाइक मंदिर के दक्षिणी द्वार पर खड़ी थी। सरायमीर की तरफ से तेज गति से आ रहे मुर्गी लदे पिकअप ने कांवरिया सहित बाइक को टक्कर को टक्कर मार दी। जिसके बाद हंगामा हो गया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें