फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: हक के लिए संघर्ष को तैयार रहे समाज के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गोंड जनजाति संघर्ष समिति द्वारा शुक्रवार को नेहरू हाल में बैठक का आयोजन किया गया। सुआल प्रसाद गोंड ने कहा कि जिले में शासनादेशों का पालन नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण यहां के गोंड जन जाति के लोगों का जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है। जिले में गोंड जन जाति की बड़ी संख्या है। समाज के लोगों को इसके लिए ठोस कदम उठाना पड़ेगा। संरक्षक महानंद गोंड ने कहा कि बिना संघर्ष किए गोंड जन जाति के लोगों का कल्याण नहीं होने वाला है। आप लोग संगठित होकर अपने हक के लिए संघर्ष करने को तैयार रहे। अजय सिंह ने कहा कि इस लड़ाई में मै गोंड समाज के साथ हूं। जिलाधिकारी से मिलकर जाति प्रमाण पत्र पर वार्ता किया जाएगा। अध्यक्षता सोभनाथ गोंड व संचालन ओमप्रकाश गोंड ने किया। इस अवसर पर शत्रुध्न प्रसाद गोंड, विजय कुमार गोंड, अरविंद गोंड, राकेश, सूर्यमुखी गोंड, श्रीवंश गोंड, भीम प्रसाद गोंड आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें