फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति प्रमाण पत्र के लिए परेशान हो रहे खरवार समाज के लोग : मुन्ना खरवार

विज्ञापन
मीडिया कर्मियों से बात करते मुन्ना खरवार। श्रोत-पार्टी - फोटो : आधार कार्ड के शुल्क को लेकर कलेक्ट्रेट में अ​धिकारियों के साथ बैठक करती डीएम।
विज्ञापन
आजमगढ़। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुन्ना खरवार बुधवार को जनपद में थे। खरवार समाज के लोगों से जाति प्रमाण पत्र को लेकर बात की। मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि प्रदेश में गोंड और खरवार जाति के लोग जाति प्रमाण पत्र को लेकर आए दिन तहसील प्रशासन से परेशान रहते हैं। इस समय जनगणना हो रही है। उसमें भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समाज के लोगों से बात किया गया। इस मामले को लेकर आगामी दिनों में जिला प्रशासन से मिलकर समस्या का निदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पांच जिलों सोनभद्र, गाजीपुर, देवरिया, वाराणसी और बलिया में खरवार समाज अनुसूचित जनजाति में आते हैं। गोंड पहले 13 जिलों में थे, अब मोदी सरकार ने उन्हें 17 जिलों में कर दिया है। खरवार और गोंड समाज के लोग जब जाति प्रमाण पत्र बनवाने जाय तो तहसील प्रशासन को शासनादेश की प्रति दिखाए। यदि इसके बावजूद कोई तहसील अधिकारी नहीं सुनते है तो हम लोगो को बताएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें