फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 लोगों की मौत से सदमे में हैं मुस्तफाबाद गांव के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज नगर पंचायत के मुस्तफाबाद गांव में 20 मौतों से ग्रामीण सदमे में है वहीं गांव में अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा अभी तक किसी भी व्यक्ति की जांच नहीं की गई है। कोरोना संक्रमण काल में बहुत से लोगों ने अपनों को खोया है और अपना उपचार करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कांटेक्ट ट्रेसिंग व लोगों की तेजी से लोगों की जांच करने का दावा किया जाता है लेकिन हकीकत कुछ और ही है। नगर पंचायत जहानागंज के मुस्तफाबाद गांव की आबादी 4500 के करीब है। इस गांव में एक अप्रैल से लेकर अब तक कुल 20 लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही मौतों से गांव के लोग सहमे हुए हैं। गांव की गलियां सूनी हैं। अभी भी गांव में सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज हैं, लेकिन अब तक गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची। नगर पंचायत की ओर से गांव को सैनिटाइज कराया जा रहा है लेकिन अब तक गांव के लोगों की जांच की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जबकि नगर पंचायत के ईओ को गांव में लगातार हो रही मौतों के संबंध में जानकारी होने के बावजूद जांच नहीं होने विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है। गांव में अब तक सुखराज यादव 50, गुजराती 75, फूलश्याम 50, गुलाब मौर्य 70, किसमतिया देवी 57, जूठन 70, अशोक 55, मनतोरन 58, कंता 70, जयश्री 57, राजू30, चमेला 72, शिमला 65, लोचन 58, ज्ञानती 30, भगवंती 67, माला 36, ऊषा 45, पप्पू 50, मालतीदेवी 70 आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें