फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: खुद अपना ही आशियाना तोड़ रहे हैं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में दो दिन से लगातार बढोतरी और कटान हो रही है। जलस्तर में बढ़ाव से जहां बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। वहीं कटान के कारण लोग खुद ही अपना आशियाना तोड़ने के लिए विवश हैं। डिघिया नाले पर नदी खतरा बिंदु से 29 सेमी ऊपर और बदरहुंआ नाले पर खतरा बिंदू से 23 सेमी नीचे बह रही है।
विज्ञापन


घाघरा नदी मंगलवार की भांति बुधवार को भी देवारा खास राजा के झगरहवा और बगहवा में लगातार कटान करती जा रही है। देवारा खास राजा के झगरहवा और बगहवा में कटान जारी है। झगरहवा बस्ती में वीरेंद्र, केडी चंद, बेचन, राम कृपाल, द्वारिका आदि के घर के पास रुक-रुक कर कटान हो रही है। लोग विस्थापित होने के लिए अपने सामान खुद ही हटा रहे हैं। शौचालय आदि को तोड़कर लोग दूसरी जगह शिफ्ट होने की तैयारी में जुटे हैं।
लाटघाट। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाजीपुर के फार्मासिस्ट ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर जरूरी सभी दवाएं उपलब्ध हैं। दाद, खाज, खुजली, जुकाम, बुखार और पेचिश आदि के मरीज यहां ज्यादा है। पेरासिटामोल, डाइक्लोफिन आदि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। बाढ़ ग्रसित गांव शाहडीह में 1200 क्लोरीन की गोली बांटी गई तो देवारा खास राजा में 1500, बांका में 1000, बूढ़न पट्टी में 1200, भदौरा में 1600, चक्की में 1400, हाजीपुर में 1500 क्लोरीन और ओआरएस आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा बांटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें