फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: महंगाई के विरोध में पीस पार्टी का प्रदर्शन

विज्ञापन
बढ़ती महंगाई पर प्रशासन को ज्ञापन सौंपने जाते पीस पार्टी के लोग। श्रोत-पार्टी
विज्ञापन
आजमगढ़। घरेलू रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतें, डीजल की उपलब्धता में आ रही समस्याओं तथा बिजली बिलों में फ्यूल एवं पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज के नाम पर लगाए जा रहे अतिरिक्त आर्थिक भार को लेकर मंगलवार को पीस पार्टी ने मंगलवार को प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष डॉ. मोहम्मद आसिफ खान ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने गरीबों, किसानों, मजदूरों, मध्यमवर्गीय परिवारों, छोटे व्यापारियों तथा परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों को गंभीर आर्थिक संकट में डाल दिया है। बिजली उपभोक्ताओं पर लगाए जा रहे अतिरिक्त फ्यूल सरचार्ज को जनविरोधी बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की गई। जिला कोषाध्यक्ष सुफियान अहमद ने कहा कि किसानों एवं गरीब परिवारों को विशेष राहत प्रदान करने की मांग की है। इस दौरान जिला महासचिव मनोज राव, शम्सीर अंसारी, शादिक अमीन, रमेश राजभर, मजहर संजरी, गुलाब हैदर रब्बानी, सेराज जमाली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें