शिब्ली में पीसीएस प्री की परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। पीसीएस प्री, एसीएफ-आरएफओ-2020 प्री की परीक्षा रविवार को 59 केंद्रों पर हुई। परीक्षा में कुल 27687 अभ्यर्थी शामिल होने थे। प्रथम पाली में कुल 13 हजार 441 व द्वितीय पाली में 13 हजार 379 अभ्यर्थी ही शामिल हुए। कोरोना के कारण आधे से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जनपद के 59 केंद्रों पर दो पालियों सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे और दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे परीक्षा हुई। प्रत्येक केंद्र पर दो महिला और दो पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। जिन कमरों में अभ्यर्थी परीक्षा देने बैठे थे, उसकी सीसी टीवी रिकार्डिंग भी कराई गई। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए गोला बनाए गए थे। अभ्यर्थियों को थर्मल स्क्रीनिंग कर अंदर प्रवेश दिया गया। वहीं परीक्षा को नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढ़ंग से कराने के लिए सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। प्रथम पाली में 27 हजार 687 अभ्यर्थियों में से 13 हजार 441 उपस्थित व 14 हजार 246 अनुपस्थित थे। वहीं दूसरी पाली में 13 हजार 379 अभ्यर्थी उपस्थित व 14 हजार 308 अनुपस्थित थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों के बाहर भीड़ उमड़ थी।