फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: उमस और नमी से बढ़े 30 फीसदी फंगल इंफेक्शन के मरीज

विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीज और तीमारदारों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। बारिश के मौसम में उमस और नमी के कारण फंगल इंफेक्शन के मामले तेजी से बढ़े हैं। जिला अस्पताल के त्वचा रोग विभाग की ओपीडी में हर दिन आ रहे 180 में से 55 मरीज दाद, खुजली, फंगल इंफेक्शन, एलर्जी की समस्याओं से पीड़ित हैं। जिला अस्पताल की त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम कुमारी ने बताया कि बरसात के मौसम में कपड़े पूरी तरह से नहीं सूख पाते हैं। इससे उनमें नमी बनी रहती है। ऐसे कपड़े पहनने से त्वचा पर फंगस तेजी से पनपता है। शरीर के जिन हिस्सों में अधिक पसीना आता है, वहां संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है। संक्रमित व्यक्ति के तौलिये, कपड़े या अन्य निजी सामान का इस्तेमाल करने से संक्रमण फैल सकता है। रात में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। रोशनी की ओर आकर्षित होने वाले बरसाती कीड़े मच्छरदानी के अंदर आ सकते हैं। इसलिए बिस्तर पर लेटकर ज्यादा समय तक मोबाइल का उपयोग करने से भी बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें