फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बेसमेंट में चल रहा था मरीजों का इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत अग्निशमन एवं आपदा सेवाएं विभाग की ओर से सोमवार को शहर के तिवारीपुर स्थित एक निजी अस्पताल का निरीक्षण किया गया। अस्पताल फायर फाइटिंग के मानक भी पूरे नहीं पाए गए। सीएफओ ने अस्पताल पर कार्रवाई के लिए सीएमओ को पत्र लिखा।
विज्ञापन

फायर सर्विस पोर्टल पर शारदा पॉलीक्लिनिक एवं मल्टी स्पेशलियटी हाॅस्पिटल की शिकायत हुई थी। इसके बाद सोमवार को अग्निशमन विभाग की टीम जांच करने अस्पताल पहुंची तो अस्पताल में फायर फायटिंग का एक भी मानक सही नहीं पाया गया। बेसमेंट में मरीजों का इलाज किया जा रहा था। इससे अगलगी की घटना में कभी भी जन धन का नुकसान हो सकता है। मानचित्र के हिसाब से भवन का क्षेत्रफल अधिक था। हाउसकीपिंग, विद्युत कनेक्शन और तारों की स्थिति बेहद खराब पाई गई। इनवर्टर के साथ ज्वलंतशील कचरा रखा पाया गया। पानी की टंकी की क्षमता भी काफी कम थी। मरीजों की जान के साथ यहां खिलवाड़ किया जा रहा है। इस संबंध में पूछे जाने के बाद मुख्य अग्निशमन अधिकारी वीके शर्मा ने बताया कि शिकायत के बाद अस्पताल की जांच की गई। अस्पताल में फायर फाइटिंग के मानक पूरे नहीं थे। मरीजों का बेसमेंट में इलाज हो रहा है। अस्पताल पर कार्रवाई के लिए सीएमओ को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें