फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों को ठेंगा दिखा मालवाहक वाहन पर ढो रहे सवारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। क्षेत्र में माल वाहक वाहनों का सवारी वाहनों के रूप में इस्तेमाल खुले आम किया जा रहा है। अतिरिक्त कमाई के लालच में छोटे हाथी जैसे माल वाहक वाहनों में निर्धारित संख्या से अधिक यात्रियों को बैठाकर यातायात नियमों को ठेंगा दिखा रहे हैं। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। वाहन मालिक, परिवहन विभाग व यातायात विभाग कुम्भकर्णी नींद सोए हुए हैं। पुलिस की तैनाती चौक-चौराहों में होने के बावजूद भी ऐसे वाहनों पर पुलिस ऐसे वाहनों पर नकेल डालने में नाकाम साबित हो रही है। नया मोटर व्हीकल एक्ट (2019) लागू होने के बाद से जिले में चालान की खबरें लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं मगर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। मजे की बात तो यह है कि रोडवेज बस न मिलने के कारण यात्री पिकअप वाहन पर यात्रा करने को विवश हो रहे हैं। वहीं मालवाहक पिकअप वाहन संचालक भी यात्रियों को भूसे की तरह भरकर सड़क पर बेधड़क दौड़ा रहा है। तिराहे व चौराहे पर तैनात सिविल पुलिस व यातायात पुलिस मूक दर्शक बने हुए हैं। वह इन वाहनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। जबकि शासन का सख्त आदेश है कि ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए। एआरटीओ प्रशासन सतेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मालवाह पर सिर्फ माल ढोने में प्रयोग किया जाना चाहिए। इस पर कोई भी यात्री ढोता है तो वह गलत है। ऐसा करने पर संबंधित के विरूद्घ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें