आजमगढ़। बेसिक शिक्षा के परिषदीय स्कूल में 1200 रुपये डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खाते में दिए जा रहे हैं। इसके प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए अगस्त के तीसरे हफ्ते में अभिभावकों को स्कूल बुलाकर अध्यापकों के साथ बैठक की जाएगी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों को 300 रुपये की दर से दो सेट यूनिफार्म के लिए 600 रुपये, स्वेटर के लिए 200 रुपये, जूता-मोजा के लिए 125 रुपये, स्कूल बैग के लिए 175 रुपये, स्टेशनरी के लिए 100 रुपये ( चार कॉपी, दो पेन, दो कटर, 2 इरेजर, 2 पेंसिल) दिया जाएगा। अभिभावकों को प्रेरित किया जाए कि वे इसी के मुताबिक बच्चों को यूनिफार्म समेत अन्य चीजें समय से खरीदवा दें। इसके अलावा बैठक में निपुण भारत अभियान पर चर्चा की जाए।10 सितंबर तक इसकी रिपोर्ट महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने तलब की है। इसे लेकर अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है।