फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया मिड डे मिल बनाए जाने को लेकर अभिभावकों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की शिकायत को लेकर रेड़हा गांव के प्राथमिक विद्यालय पर अभिभावकों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंचे बीईओ ने समझा बुझाकर सभी को शांत कराया।
विज्ञापन

हंगामा कर रहे अभिभावकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि स्कूल पर पठन-पाठन ठीक ढंग से नहीं कराया जाता है। बच्चे बाहर घूमते हैं। स्कूल में बनने वाले मिड डे मील में घटिया किस्म के राशन का प्रयोग किया जाता है। 15 दिनों से बच्चों को केवल चावल और सब्जी खिलाई जा रही है। बुधवार को दूध और एक दिन फल दिया दिया जाना चाहिए लेकिन यहां बच्चों को नहीं दिया जाता। अभिभावकों ने बताया कि वे इस बात की शिकायत पहले भी प्रधानाध्यापक से कर चुके हैं। लेकिन व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। जिससे नाराज अभिभावक पुन: विद्यालय पर पहुंच गए और व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाने लगे। सूचना पाकर मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी भी पहुंच गए। पूरे मामले की जानकारी लिया। इसके बाद अभिभावकों ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर लिखित शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग किया। इस मौके पर हरिशंकर, अवधेश, राजू, संजय, विजय, अरविंद, लालजी, राजेश चौहान, सुनील विश्वकर्मा, शमशेर, जोगिंदर, हरिंदर, चंद्रभान, रमेश यादव आदि अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें