जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को कोतवाल के नेतृत्व में अर्धसैनिक बलों ने फ्लैग मार्च कर आम जनता को सुरक्षा का एहसास कराया। इस दौराना आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से व भाईचारगी के साथ मनाने की अपील भी की गई।
कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय के नेतृत्व में आरएएफ व पुलिस फोर्स के फ्लैग मार्च की शुरूआत कोतवाली परिसर से हुई। इसके बाद टीम नौसहरा, आजादनगर, आदर्श नगर, जामेतुल बनात, टड़वा बद्दोपुर, खास बाजार, आजमगढ़-दोहरीघाट मार्ग, बिलरियागंज मार्ग, अजमतगढ़ मार्ग सहित विभिन्न वार्डो में चक्रमण किया। इस दौरान आगामी होली व अन्य त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से भाईचारगी के साथ मनाये जाने की अपील की गई। कोतवाल ने कहा कि किसी भी तरह की नई परंपरा की शुरूआत नहीं होने दी जाएगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।