प्रतापगढ़ में पंचायत सहायक गौरव कुमार यादव की हुई हत्या के विरोध में शनिवार को पंचायत सहायक यूनियन ने नरौली से विकास भवन तक मौन जुलूस निकाला। पंचायत सहायकों ने हत्या की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
यूनियन के रवि यादव ने कहा कि यह भाई की हत्या नहीं बल्कि एक शहादत है। इसको पंचायत सहायक यूनियन कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से आश्रितों को आर्थिक सहायता व बच्चों की भविष्य के लिए नौकरी देने की मांग की। इस दौरान राहुल यादव, आलोक यादव, अरुण यादव आदि मौजूद रहे। संवाद