फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अज्ञात वाहन के धक्के से पेंटर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सिधारी थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव निवासी विजय राजभर (45) पेंटर था। वह नरौली क्षेत्र में एक दुकान पर गाड़ी पेंट करने का काम करता था। मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे वह दुकान पर काम खत्म कर पैदल घर जा रहा था। अभी वह सम्मोपुर पेट्रोल पंप के पास ही पहुंचा था कि अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में विजय गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मृतक तीन पुत्र व तीन पुत्रियों का पिता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें