फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधनापार सीट पर ओवैसी की पार्टी का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला पंचायत सदस्य पद की मतगणना का कार्य सोमवार की देर शाम तक पूरा कर लिया गया। लेकिन रात नौ बजे तक सिर्फ 33 सीटों के परिणामों की ही घोषणा हो सकी थी। शेष सीटों पर मतगणना की समाप्ति के बाद की कार्रवाई जारी थी। जनपद में जिलापंचायत सदस्य की 84 सीटों के लिए 19 अप्रैल केे हुए मतदान संपन्न हुआ था। रविवार को मतदान का कार्य शुरू हुआ जो सोमवार की देर शाम तक चलता रहा। मतदान का कार्य संपन्न होने के बाद प्रत्याशियों को मिले मतों की फीडिंग का कार्य जारी था। जिन लोगों का डाटा फीड हो जाता था उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान करने के साथ ही उनके विजयी होने की घोषणा की जाती थी। हालांकि मतगणना का कार्य पूरा हो चुका था लेकिन रात नौ बजे तक सिर्फ 33 प्रत्याशियों के ही निर्वाचित होने की घोषणा की गई थी। शेष सीटों पर प्रत्याशियों को मिले मतों की फीडिंग का कार्य चल रहा था। घोषित परिणामों पर नजर डालें तो बिजलरियागंज विकास खंड की मधनापार सीट पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम की उम्मीदवार रीना भारती ने सबको पछाड़ते हुए जीत हासिल की थी। वहीं काफी दिनों से सपा का झंडा बुलंद करते हुए पार्टी के लिए मजबूती से कार्य करने वाले आशीर्वाद यादव को बछवल से पार्टी ने अपना समर्थन नहीं दिया था। तब उन्होंने निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का मन बनाया। मतगणना में उन्हें बछवल सीट से जीत मिली। पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के पुत्र विजय यादव भी बछवल सीट से चुनाव जीत गए हैं। वहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव भी ऊसुर कुढ़वा सीट से जीत हासिल करने में कामयाब हुई हैं। वहीं भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामपाल सिंह बिलरियागंज विकास खंड की भगतपुर सीट से चुनाव में थे। मतगणना में उन्हें विजयी घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें