ठेकमा। डीएम नवनीत सिंह चहल व एसपी हेमराज मीना की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील मार्टीनगंज सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों के समक्ष राजस्व के सबसे अधिक मामले आए। अधिकारियों ने लोगों की बातों को ध्यान से सुना और मातहतों का उनका समय से निस्तारण करने का निर्देश दिया।
डीएम ने कहा कि इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी, जन समस्याओं का गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। इस दौरान कुल 93 मामले आए, जिसमें से 4 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 89 मामलों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के तहत करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
प्राप्त मामलों में राजस्व विभाग के 62, पुलिस के 13, विकास के 08 एवं अन्य के 10 मामले शामिल हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन-जिन विभागों से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, उसे जल्द शत प्रतिशत निस्तारित करें। इस अवसर पर सीडीओ परीक्षित खटाना, डीएफओ जीडी मिश्र, एसडीएम मार्टीनगंज आदि उपस्थित रहे।
मेजवां: फूलपुर तहसील सभागार में संपूर्ण तहसील समाधान दिवस का अयोजन एसडीएम सुरेन्द्र नारायण त्रिपाठी और तहसीलदार कमल कुमार सिंह के देखरेख में आयोजित किया गया। इस दौरान 34 मामले आए जिसमे 5 मामलों का तत्काल निस्तारण किया गया। इस दौरान राजस्व के 22, पुलिस के 9, विकास के 2 और 1 अन्य मामले आए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार अनुराग सिंह, खंड विकास अधिकारी पवई इशरत रोमिल, एडीओ एजी कुलदीप यादव, नन्द किशोर यादव, राजेश पाण्डेय आदि उपस्थित थे।
मेंहनगर: तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर सीआरओ विनय कुमार गुप्ता, एसडीएम प्रशांत कुमार ने फरियादियों की समस्या को सुना। इस मौके राजस्व के 23, विकास के 4, आपूर्ति के 1, पुलिस के 6, जलनिगम के 1 सहित कुल 35 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े। जिसमें से छह का निस्तारण करते हुए शेष को संबंधित विभागों के हवाले कर दिया गया।