फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकुट पूजा से शुरू होगी ओरिल की रामलीला

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर तहसील के ओरिल बाजार की रामलीला आठ अक्टूबर को मुकुट पूजा के साथ शुरू होगी और 16 हक्तूबर को भरत मिलाप होगा। पिछले वर्ष कोरोना के चलते नहीं हुआ था रामलीला का आयोजन। इस बार रामलीला की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। फूलपुर तहसील के ओरिल बाजार की रामलीला आजादी काल से सन 1947 से अनवरत चल रही है। पिछले वर्ष कोबिड 19 के कारण रामलीला मंचन नहीं हो सका था। आठ अक्टूबर को मुकुट पूजा के बाद नौ अक्टूबर से रामलीला मंचन शुरू होगा तथा 15 अक्टूबर को विजयदशमी एवं 16 अक्टूबर को भरत मिलाप लीला का मंचन किया जाएगा। रामलीला अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्त का कहना है कि आजादी कार्यकाल से अनवरत यहां लीला का मंचन होता रहा है। रामलीला मंचन भगवान की कृपा से सदा चलता रहेगा। कहा यह पुरखों की थाती है। सियाराम गुप्ता के निर्देशन में रामलीला का मंचन होता है। जिसमें गुलाब चंद गुप्त, प्रबंधक अशोक जायसवाल, कोषाध्यक्ष रामआसरे गुप्त, उप प्रबंधक बलराम गुप्त, महामंत्री फूलचंद राजभर, निर्देशक सियाराम गुप्ता, व्यवस्थापक विनोद गुप्त, सुनील गुप्त, ब्रह्मदेव यादव, रामचंद्र यादव, रामअचल गुप्त, चंद्रकेश यादव, अनिल गुप्त आदि का सहयोग रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें