भाजपा मंडल तहबरपुर के दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग में मौजूद पदाधिकारी और कार्यकर्ता। संवाद
निजामाबाद। भारतीय जनता पार्टी मंडल तहबरपुर, जिला लालगंज के तत्वावधान में दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद राजभर तथा पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद राय ने कार्यकर्ताओं को संगठन की वैचारिक पृष्ठभूमि, एकात्म मानववाद, पार्टी की कार्यपद्धति तथा बूथ जीत जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का वास्तविक बल उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और बूथ ही संगठन का मुख्य शक्ति केंद्र है। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री तथा उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन एवं संगठन विस्तार पर भी विस्तृत चर्चा की।
अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आशुतोष राय खदेरू और संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष आशुतोष राय पंकज ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।