फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आपस में भिड़े संगठन, दर्ज कराया एक दूसरे पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक मामले को लेकर बुधवार को दो संगठन आमने सामने हो गए। दोनों की ओर से शहर कोतवाली में एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। मामला जिला अस्पताल में बिचौलिए से जुड़ा हुआ है, जिसे लेकर विगत तीन चार दिनों से दोनों संगठनों के लोग आमने-सामने है। जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर बिचौलियों को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया है।इस समय कई संगठन जिला अस्पताल में सक्रिय है और बिचौलियों के खिलाफ माेर्चा खोल रखे हैं। इसमें एक संगठन के पदाधिकारी का कहना है कि उनके संगठन का एक पदाधिकारी जिला अस्पताल किसी काम से गया था तो वहां एक बिचौलिए से आमना-सामना हो गया। सूचना पर बलरामपुर चौकी पुलिस उसे पकड़ कर ले भी गई। इसके बाद जिला अस्पताल के सामने मेडिकल हाल चलाने वाले एक नेता सामने आ गए और चौकी पर पहुंच कर बिचौलिए का पक्ष लेने के साथ ही उनके पदाधिकारी को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं कई पदाधिकारियों के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज करा दिया। इसकी जानकारी होने पर दूसरे संगठन के लोग भी शहर कोतवाली पहुंचे और उक्त नेता समेत अन्य के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनों संगठनों का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें