फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौखलाहट में तोड़फोड़ करा रहे विपक्षी दल : स्वामी प्रसाद मौर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। विधानसभा मुबारकपुर के शाहगढ़ में भाजपा नेता लक्ष्मण मौर्या के यहां निजी कार्यक्रम में भाज लेने आए प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध-प्रर्दशन के पीछे कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी और अन्य विपक्षी दल मुस्लिम समुदाय के लोगों को बहरगला कर अपनी राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं। यह कानून पहले भी था, सिर्फ इसमें संशोधन किया गया है। यह 130 करोड़ देश की जनता और संविधान के अनुरूप है। इसमें अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश के प्रताड़ित अल्पसंख्यक समाज के ऐसे लोग जो छह साल से शरणार्थी के रूप में आकर भारत में रह रहे हैं, उन्हें नागरिकता देने का कानून है। किसी की नागरिकता को छीनने के लिए नहीं है। इसके लिए जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। विपक्षी दल बौखलाहट में तोड़फोड़ व आगजनी करा रहे हैं। जबसे मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं तब से 3600 लोगों को नागरिकता दी गई है। बहन मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अब थैलीशाहों के पीछे चल रही हैं। दलित, कमजोर और पिछड़ों को भूल गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें