फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल इंजन की सरकार के विकास से विपक्ष घबराया: सहजानंद राय

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा हाई कमान द्वारा सहजानंद राय को गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर शनिवार को मेहता पार्क में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। मंच पर पहुंचते ही क्षेत्रीय अध्यक्ष का पार्टी केे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। कार्यकताओं का सम्मान भाजपा ही करती है। आगे निकाय चुनाव के बाद लोक सभा के चुनाव होने हैं। आप लोग अभी से जी जान से लग जाएं। प्रदेश का विकास भाजपा ही कर सकती है। जिस तरह से प्रदेश में डबल इंजन की सरकार प्रत्येक क्षेत्र का विकास मजबूती से कर रही है। उससे विपक्ष घबराया हुआ है। गरीबों, किसानों, मजदूरों के लिए सरकार काम कर रही है। उत्तर प्रदेश, उत्तम प्रदेश की तरफ तेजी से अग्रसर हो रहा है। बिजली, सड़क, निवेश बेहतर हुए है। प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। अब हर आदमी अपने को सुरक्षित महसूस करर रहा है। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के विकास के विपक्ष पूरी तरह से बौखला गया है। उसके पास चुनावों केे लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है। आप सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों को और मजबूत बनाने का काम करें। इस अवसर पर सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, ऋषिकांत राय, पूर्व सांसद नीलम सोनकर, अखिलेश मिश्र गुड्डू, देवेंद्र सिंह, पूर्व विधायक बंदना सिंह, माला द्विवेदी, विनोद राय, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, पीपी राय, रामाधीन सिंह, बृजेश राय, अनिल राय आदि मौजूद रहे। सगड़ी: गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय का जनपद की सीमा में प्रवेश करने पर जगह- जगह कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। जीयनपुर में अभिषेक राय, अतुल कुमार राय, ज्ञानेंद्र मिश्रा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा, अरविंद जायसवाल, विकास राय ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इसके अलावा रजादेपुर, अंजान शहीद, बनकट आदि स्थानों पर उनका स्वागत किया गया। वहीं वेदांता इंटर नेशनल स्कूल बगही डांड़ में प्रबंधक शिवगोविंद सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित तिवारी, गुलाब राय, शैलेंद्र सिंह आदि ने स्वागत किया। लाटघाट: नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय का लाटघाट बाजार में युवा नेता आशीष सिंह, रामाश्रय राय सभापति, नागेद्र सिंह पटेल, रजनीश राय राजू आदि ने स्वागत किया। इस अवसर पर अनिल मिश्रा, राशि बिहारी राय, उमेश यादव, धर्मेंद्र यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सगड़ी:
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें