फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नोट कैम ऐप से उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष शिखा मौर्य के नेतृत्व में महिला शिक्षिकाओं का एक प्रतिनिधि मंडल बीएसए से मिला। इस दौरान शिक्षिकाओं ने नोट कैम एप से उपस्थिति को लेकर विरोध किया। बीएसए से इस आदेश को निरस्त करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

शिखा मौर्य ने बताया कि बिना संसाधन के ही अध्यापक डीबीटी, प्रेरणा के साथ निपुण एसेसमेंट टेस्ट परीक्षा तक विभिन्न कार्य संपन्न करा रहे हैं। ऐसे में एक और ऐप के माध्यम से सेल्फी भेजने का आदेश अध्यापकों को मानसिक रूप से पीड़ित करने वाला है और जब विभागीय तथा प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार विद्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा। ऐसे में ऐप के माध्यम से सेल्फी भेजने का आदेश अध्यापकों की निष्ठा पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रहा है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जकिया परवीन, सुमी अथर्व, जिला मंत्री पारुल शर्मा, पल्हनी ब्लाक महामंत्री पूनम मिश्रा, चंद्रकला पांडेय, उमा सरोज, मुसर्रत खातून व साधना यादव सहित आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें