फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश के गढ़ में ओपी राजभर की हुंकार: एक पार्टी को छोड़कर बताया सभी का हाल, कोई इशारा दे गए सुभासपा अध्यक्ष ?

Thu, 29 Sep 2022 12:24 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

सुभासपा की सावधान यात्रा मार्टीनगंज पहुंची। अतरौलिया के सेल्हरा पट्टी नेशनल हाईवे ओवरब्रिज के नीचे रथयात्रा के पहुंचने पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अब हम समाजवादी पार्टी के साथ नहीं है। 
विज्ञापन
आजमगढ़ में ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सुभासपा ने अपनी तैयारी शुरु कर दी है। ओपी राजभर पूरे दलबल के साथ सावधान रथयात्रा निकाल रहे हैं।  बुधवार को सावधान यात्रा मार्टीनगंज पहुंची। इस दौरान रास्ते में कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। अतरौलिया के सेल्हरा पट्टी नेशनल हाईवे ओवरब्रिज के नीचे रथयात्रा के पहुंचने पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अब हम समाजवादी पार्टी के साथ नहीं है। कांग्रेस तो हाशिए पर चली गई है। वहीं बसपा भी 2017 में एक सीट पर ही सिमट कर रह गयी। कहा कि हम बात सबसे करते हैं लेकिन काम जनता का ही करते हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है कि जातिवार जनगणना कराई जाए। शोषित, वंचित और गरीबों को जोड़ने के लिए सावधान रथ यात्रा पूरे प्रदेश का भ्रमण करेगी। 

विज्ञापन

इसके बाद फूलपुर के अंबारी रेलवे क्रॉसिंग के पास पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रथयात्रा का स्वागत किया। इस दौरान प्रेसवार्ता में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जब तक गरीबों को हक मिल नहीं जाता संघर्ष जारी रहेगा। सरकार एक समान शिक्षानीति से परहेज कर रही है। इस मौके पर  जिलाध्यक्ष राम नवमी राजभर, कृष्ण कुमार राजभर, अजय राजभर, मारुति उपाध्याय मोहन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें