फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप के काटने से एकलौती पुत्री की मौत, मां बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में घर के बाहर खेल रही एक पांच वर्ष की बच्ची को सांप ने डस लिया। परिवार वाले बच्ची को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बरदह थाना क्षेत्र गोपालपुर गांव निवासी हरिराम प्रजापति की पांच वर्षीय पुत्री सेजल शुक्रवार की शाम को घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच उसे सांप ने डस लिया। बच्ची को इसका एहसास नहीं हुआ। थोड़ी देर में जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिवार के लोग उसे रात नौ बजे के करीब पास ही स्थित एक अस्पताल में ले गए।
डाक्टरों ने उसे सीएचसी पर भेज दिया। परिवार के लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हरिराम प्रजापति के एक पुत्र था, उसकी भी मौत हो चुकी है। एकलौती पुत्री की मौत से परिवार में कोहराम मच है। मां उर्मिला का रो-रा कर बुरा हाल है। पिता मुंबई में किसी होटल पर कार्य करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें