फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दो मेडिकल स्टोर और दुकान से चोरी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सिधारी थाने में चोरी के दो मुकदमे दर्ज थे। जिसमें दो मेडिकल स्टोर और एक इलेक्ट्रानिक्स की दुकान से चोरी का मामला था। इन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से पुलिस ने चोरी के 1.15 लाख रुपये के साथ ही तमंचा-कारतूस भी बरामद किया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के करतालपुर निवासी अजय कुमार श्रीवास्तव के इलक्ट्राॅनिक शोरूम व मेडिकल हाल का ताला तोड़कर एक एलईडी, एक से डेढ़ लाख नकद उड़ा दिया। वहीं मेहनगर निवासी ननीतश चंद्र पांडेय ने भी थाने पर सिधारी क्षेत्र स्थित एक अस्पताल के मेडिकल हाल के गल्ले से 1.60 लाख की चोरी की तहरीर दिया।
दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चोर की तलाश शुरू कर दिया। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पपुलिस ने शाहगढ़ बाजार के पास स्थित एक बाग से सिद्धू चौहान निवासी चालिसवा थाना मोहम्मदाबाद जिला मऊ को गिरफ्तार कर लिया। उसके पपास से पुलिस ने तमंचा कारतूस के साथ ही चोरी के 1.15 लाख रुपये नकद भी बरामद किए। पूछताछ में उसने बताया कि 23 व 24 की रात उसने चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए चोर पर विभिन्न थानों में कुल 22 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें