आजमगढ़। नगर के शिब्ली नेशनल कालेज में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एक छात्रनेता ने 80 करोड़ लोगों को जूते की नोक के नीचे रखने का दावा किया था। हिंदूवादी संगठनों की शिकायत पर पुलिस ने रविवार को उक्त छात्रनेता अब्दुल रहमान को हिरासत में लिया है। एक मामले को लेकर शनिवार को शिब्ली कालेज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें छात्रनेता अब्दुल रहमान ने हिंदू धर्म के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिया गया था। उनके द्वारा 80 करोड़ लोगों को जूते की नोक के नीचे रखने की बात कही गई थी। इस पर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से शिकायत की थी। साक्ष्य के तौर पर भाषण से संबंधित वीडियो भी पुलिस को सौंपी थी। मामले की जांच में पुलिस को आरोप में सत्यता प्रतीत हुई और मामले में पुलिस द्वारा एक आरोपी अब्दुल रहमान को धर्म विशेष के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी करने के आरोप में हिरासत लिया या गया। पुलिस छात्रनेता को हिरासत में ले कर जब कोतवाली लाई तो कोतवाली में उसके काफी संख्या में समर्थक नगर कोतवाली में जमा हो गए। एसपी सिटी शैलेंद्र ने बताया कि भड़काऊ भाषण मामले में युवक को हिरासत में लिया गया है।