फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: एक कुंतल प्रतिबंधित मांस बरामद, नौ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देवगांव कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर कटौली खुर्द गांव में दबिश देकर एक कुंतल से अधिक प्रतिबंधित मांस बरामद किया। इस दौरान नौ मांस कारोबारियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई से गांव में खलबली मच गई। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि देवगांव कोतवाली पुलिस मंगलवार को क्षेत्र में चक्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कटौली खुर्द गांव निवासी नसीम अहमद के घर पर प्रतिबंधित मवेशी काटी जा रही है। इस सूचना पर पुलिस टीम कटौली खुर्द गांव पहुंच कर नसीम के घर की घेराबंदी कर लिया। इसके बाद घर के अंदर दबिश दी गई तो वहां एक कुंतल से अधिक प्रतिबंधित मांस, मांस काटने के उपकरण आदि बरामद किए गए। मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों में नसीम अहमद, मो. आकिब, मो. अरहम, मकसूद, मो. शाजिद, जियाद, सुहेब, मो. शाजिद पुत्र नबी व सद्दाम शामिल है। इनके पास से 1.10 कुंतल प्रतिबंधित मांस, दो लकड़ी का ठीहा, दो चाकू, एक अदद तराजू, चार बाट, एक स्कार्पियों आदि बरामद हुआ। सभी का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। पुलिस की कार्रवाई से गांव में खलबली मच गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें