फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन हुआ एक नामांकन, नौ ने खरीदा पर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन का कार्य कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। नामांकन के तीसरे दिन एक नामांकन दाखिल हुआ जबकि नौ सेट नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जबकि तीन दिनों में कुल 23 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि जिस पार्टी से एक ने चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल किया वहीं दो व्यक्तियों ने उसी पार्टी से नामांकन पत्र खरीदा। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के आजमगढ़ संसदीय सीट से इस्तीफा देने के बाद रिक्त हुई सीट पर उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। इस उपचुनाव के लिए तीन दिनों से नामांकन पत्र दाखिल करने का कार्य किया जा रहा है। दो दिन तो किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। लेकिन पहले जहां 11 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। वहीं दूसरे दिन तीन नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। वहीं नामांकन के तीसरे दिन बुधवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से मधुसूदन त्रिपाठी ने नामांकन दाखिल किया। सबसे दिलचस्प बात यह रही कि जिस भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से मधुसूदन त्रिपाठी ने नामांकन किया उसी पार्टी से मो. आमिर और बेलाल अहमद ने नामांकन पत्र खरीदा। नामांकन के तीसरे दिन जन अधिकार पार्टी से गिरधारी मौर्य ने 01 सेट, प्रगतीशील समाज पार्टी से धीरज ने 03 सेट, वीरेंद्र कुमार ने निर्दल 01 सेट, इंडियन नेशनल कांग्रेस से मो. आमिर ने 01 सेट, अखिल भारतीय महासंघ सेवा ट्रस्ट से संतोष राजभर ने 01 सेट, भारतीय जनता पार्टी से रामचंद्र गिरी ने 01 सेट, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से बेलाल अहमद बेग ने 01 सेट नाम निर्देशन पत्र खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें