फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डेंगू का एक और मरीज मिला, तीन हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
वायरल बुखार का कहर जिले में बढ़ता जा रहा है। एक और डेंगू का केस सामने आने के बाद अब तक मिले डेंगू मरीजों की संख्या तीन हो चुकी है। नए मरीज को जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वहीं सरकारी अस्पतालों में कम लेकिन प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के डेंगुरपुर गांव निवासी सुधीर कुमार 30 में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। अब तक इस सीजन में डेंगू के तीन केस जिले में मिल चुके है। जिसमें एक पूरी तरह से स्वस्थ्य होकर घर भेजा जा चुका है तो वहीं दूसरा भी स्वस्थ्य होने के कगार पर है। जिला अस्पताल के भी अलग-अलग वार्ड में बुखार पीड़ित भर्ती होकर इलाज करा रहे है।
मेल वार्ड में सात और महिला वार्ड में एक बुखार पीड़ित भर्ती है। इमरजेंसी में प्रतिदिन 10 से 12 बुखार के मरीज पहुंच रहे है। वहीं सदर अस्पताल में 15 से 20 और बाल रोग विशेषज्ञों की ओपीडी में 10 से 12 बच्चे इलाज के लिए पहुंच रहे है।
विज्ञापन

000000000000000
जाने क्या है वायरल बुखार
आजमगढ़। वायरल फीवर एक व्यक्ति में संक्रमित व्यक्ति के शारीरिक द्रव पदार्थ के सीधे संपर्क में आने से फैलता है। जिनके बारे में आमतौर पर लोग अनजान होते हैं। संक्रमित व्यक्ति के खांसने, जम्हाई लेने और छींकने से निकलने वाले तरल पदार्थ के छोटे कणों में बैक्टीरिया और वायरस होते हैं जो करीब खड़े व्यक्तियों को अपनी चपेट में लेते हैं। एक बार संक्रमित होने के बाद इसे पूरी तरह से संक्रमण में बदलने में लगभग 16 से 48 घंटे लगते हैं।
विज्ञापन

0000000000
वायरल फीवर के लक्षण

- बुखार जो नियमित अंतराल पर होता है।
- ठंड लगने के साथ बुखार आना।
- ऐसा बुखार जो दवाओं से ठीक न हो रहा हो।
- बुखार जो काफी समय से चल रहा हो।
- जोड़ो में तेज दर्द, चेहरे पर सूजन व उल्टी ।
0000000000000
वायरल फीवर से बचाव
- लिक्विड हैंडवॉश से बार-बार हाथ धोना।
- भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूर रहना
- बिना हाथ धोए अपने चेहरे, मुंह और नाक को छूने से परहेज करें।
- संक्रमित व्यक्ति के पास मुंह को रूमाल से ढंक लेना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें