वाह से पुलिस महकमा जब शिकायत हुई तो आरोप को ही बताया फर्जी अब नामजद समेत कई आरोपी आ गए है सामने। मुख्य आरोपी के बाद मेहनाजपुर पुलिस ने विवेचना के दौरान प्रकाश में आए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने खुद के साथ हुए दुष्कर्म व मारपीट को लेकर थाने का लगातार चक्कर लगा रही थी। पुलिस महिला के आरोप को भी फर्जी बता रही थी। क्षुब्ध होकर महिला ने तीन दिनों पूर्व थाना परिसर में ही जहर खा लिया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत भी हो गई। महिला की मौत के बाद सो रहा पुलिस महकमा जागा और मुख्य आरोपी अनिल सिंह को तो उसी दिन गिरफ्तार कर लिया। तो वहीं विवेचना के दौरान एक और अभियुक्त के रुप में प्रशांत सिंह पुत्र रमाशंकर सिंह का नाम प्रकाश में आया। जिसे पुलिस ने मंगलवार को खुम्भ देवरी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की माने तो अभी कुछ और लोगों का नाम इस घटना में प्रकाश में आ सकता है और उनकी भी जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी। वहीं पीड़ित महिला की मौत के बाद पुलिस महकमे के जागने पर लोग आक्रोशित है। लोगो का कहना है कि काश पुलिस महकमा पहले जाग गया होता तो शायद दुष्कर्म पीड़िता को थाना परिसर में जहर खा कर अपनी जान नहीं देनी पड़ती।