फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में नहीं मिला एक लाख तो मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर थाने में शनिवार में विवाहिता ने पति समेत परिवार के तीन सदस्यों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। मिली तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दिया है। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के डीहा गांव निवासी बृहस्पति सिंह ने लगभग 15 वर्ष पूर्व अपनी पुत्री खुशबू का विवाह जहानागंज थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी दीपक सिंह पुत्र सूर्यभान सिंह के साथ की थी। शादी के बाद विवाहिता ने दो बच्चों को भी जन्म दिया। खुशबू का आरोप है कि 19 मई को पति नशे में धुत्त होकर घर आए और दहेज के रुप में एक लाख रुपये मायके से मांग कर लाने को कहा। ऐसा करने से जब उसने इंकार कर दिया तो गालियां देते हुए मारपीट कर उसे मायके लाकर छोड़ दिया। मामले में विवाहिता ने पति व परिवार के दो अन्य के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की तहरीर दी, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें