फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से बरामद हुआ एक लाख नकदी व 1.715 किग्रा चांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर आदर्श चुनाव आचार संहिता के अनुपालन को लेकर महकमा मंगलवार को काफी सक्रिय रहा। इसी के तहत दीदारगंज के सुघरपुर पुलिया पर चेकिंग के दौरान एक कार से पुलिस ने एक लाख नकद व पौने दो किलोग्राम चांदी बरामद किया। थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक ने बताया कि सुधरपुर पुलिया पर चल रहे चेकिंग अभियान के दौरान एक कार को रोक कर जब जांच पड़ताल की गई तो उसमें पौने दो किलोग्राम चांदी व एक लाख रुपये नकद बरामद हुआ। पूछताछ में कार सवारों ने अपना नाम शिवम पुत्र मुन्ना लाल मुहला सीरीन बाई चाल कुर्ला मुम्बई व पंकज सोनी पुत्र दिनेश सोनी निवासी नियाऊज थाना कोतवाली फूलपुर बताया। आदर्श आचार संहिता लागू होने के दौरान इतना पैसा व चांदी लेकर चलने का कारण पूछा गया तो दोनों में से किसी ने भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया और ना ही कोई कागजात आदि ही दिखा सके। जिस पर पुलिस ने बरामद पैसा व चांदी को सील कर ट्रेजरी भेजने के साथ ही अन्य विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें