निजामाबाद। थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के पास बुधवार की रात्रि ऑटो और चार पहिया वाहन की टक्कर में धनिया कुड़ी गांव निवासी पलकधारी (42) की इलाज के दौरान मौत हो गई। तहबरपुर थाना क्षेत्र के धनिया कुड़ी गांव निवासी पलक धारी किसी काम से वाराणसी गए हुए थे। बुधवार की रात में वह वाराणसी से वापस घर आते समय रानी की सराय में बस से उतरे और ऑटो पकड़कर निजामाबाद की तरफ आ रहे थे कि तभी विपरीत दिशा से आ रहे चार पहिया वाहन और ऑटो की टक्कर हो गई। इसमें ऑटो में बैठे पलकधारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से जिला चिकित्सालय भेज दिया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।