राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती एक कोरोना संक्रमित की मंगलवार को मौत हो गई। वहीं 19 लोग संक्रमित पाए गए हैैं।
सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने बताया कि मंगलवार को कुल 3195 संदिग्धों की जांच की गई। जिसमें नौ की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में कुल 19648 पॉजिटिव केस मिल चुके है। जिसमें 19348 पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके है। वर्तमान में जिले में 65 एक्टिव केस है। जहानागंज : राजकीय मेडिकल कालेज के नोडल डॉ. नियाज ने बताया कि देवगांव कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 85 वर्षीया वृद्धा शनिवार को राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती करायी गई थी। सोमवार की देर शाम वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि राजकीय मेडिकल कालेज में तीसरी लहर के दौरान मरने वालों की कुल संख्या 12 हो गई है। मेडिकल कालेज में 12वीं मौत के बाद जिले में तीसरी लहर में मरने वालों की कुल संख्या 13 पहुंच गई है। एक व्यक्ति की जहानागंज में होम आइसोलेशन के दौरान मौत हुई थी।