फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डॉक्टर-कर्मचारियों का कटेगा एक दिन का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आईएन तिवारी के औचक निरीक्षण में मंगलवार की रात उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सठियांव बंद मिला। लगभग आधे घंटे के इंतजार के बाद स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ अजय कुमार जायसवाल मौके पर पहुंचे। कार्यो में लापरवाही बरतने पर सीएमओं ने डॉक्टर समेत सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। होली पर सरकारी अस्पतालों को खोलने का निर्देश था। हकीकत जानने सीएमओ डॉ आईएन तिवारी व डिप्टी सीएमओ डॉ संजय कुमार जब सठियांव स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे तो वह बंद मिला। वहां मौजूद लोग डॉक्टर का इंतजार कर रहे थे। आधे घंटे इंतजार के बाद जब कोई नहीं आया तो केंद्र के प्रभारी डॉ अजय कुमार जायसवाल को फोन किया गया। इसके बाद वह पहुंचे। यह आलम देख सीएमओ आईएन तिवारी व डिप्टी सीएमओ संजय कुमार ने नाराजगी जताई। सीएमओ ने बताया कि रात की ड्युटी में लगाए गए प्रभारी चिकित्सक डॉ अजय कुमार जायसवाल, प्रसूति कक्ष की स्टाफ नर्स अनीता जायसवाल, प्रमिला गौतम व वार्ड ब्वाय का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें