फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: छत का बारजा टूट कर गिरा, नीचे खेल रहे तीन बच्चे घायल, एक की मौत

Sat, 21 Jan 2023 10:50 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के चतुरपुर मधईपट्टी गांव में शनिवार देर शाम एक घर का बारजा टूट कर गिर गया।  हादसे में बारजे के नीचे खेल रहे एक बच्चे की मलबे में दब कर मौत हो गई तो वहीं दो अन्य घायल हो गए। 
विज्ञापन
छत का बारजा टूट कर गिरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के चतुरपुर मधईपट्टी गांव में शनिवार देर शाम सात बजे एक व्यक्ति के घर का बारजा टूट कर गिर गया। इस हादसे में बारजे के नीचे खेल रहे एक बच्चे की मलबे में दब कर मौत हो गई तो वहीं दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मृत बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


अतरौलिया थाना क्षेत्र के  चतुरपुर मधईपट्टी गॉव निवासी रामनौमी के घर शनिवार को तेरही भोज आयोजित था। घर के बाहर लोग जुटे थे। इसी दौरान गांव के तीन बच्चे रामनौमी के पड़ोसी खुरचुन राजभर के घर के बाहर खेल रहे थे। सात बजे के लगभग खुरचुन के घर का बारजा अचानक गिर गया और खेल रहे तीन बच्चे अनीश (8) पुत्र रविन्द्र, सचिन (10) पुत्र संजय व किशन (9) पुत्र अरविंद मलबे में दब गए।

लोगों ने तत्काल मलबा हटाया और तीनों बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहा डॉक्टरों ने जांच के बाद अनीश को मृत घोषित कर दिया। वही सचिन व किशन का इलाज चल रहा है। सूचना और पहुंची पुलिस ने मृतक अनीश का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से गांव व मृत बालक के परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें