फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: प्रतिबंधित मांस व काटने के उपकरण संग एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। निजामाबाद थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे बूचड़खाना को पकड़ा। इस दौरान पुलिस ने मौके से प्रतिबंधित मांस के अलावा मांस काटने के उपकरणों की बरामदगी करने के साथ ही एक मांस कारोबारी को गिरफ्तार भी किया।
विज्ञापन

एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि निजामाबाद थाना पुलिस शनिवार को क्षेत्र में चक्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि असगड़ा मुस्तफाबाद गांव निवासी नसीबुल्ला के हांता में कुछ लोग प्रतिबंधित जानवर काट रहे है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर दबिश दिया। पुलिस के पहुंचते ही मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। बाउंड्रीवाल कूद कर कई युवक भाग निकले। मात्र एक व्यक्ति को पुलिस टीम पकड़ सकी। पूछताछ में उसने अपना नाम मो. जकी अंसारी बताया। मौके से पुलिस ने एक इलेक्ट्रानिक तराजू, एक लकड़ी का ठीहा, काटने के औजार व एक बोरी में रखा तीस किग्रा प्रतिबंधित मांस बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें