फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 लीटर अपमिश्रित शराब के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने नौबदार देवरा जदीद किता एक कुर्मियाना टोला तीराहा से 60 लीटर शराब के साथ एक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मौके का फायदा उठाकर दो अन्य फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं वांछित, ईनामिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा अवैध मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने के लिए महराजगंज थाने की पुलिस द्वारा बुधवार को सहदेवगंज बाजार में धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा था। तभी जरिए मुखबिर सूचना मिली कि नौबरार देवारा जदीद किता एक कुर्मियान टोला के तिराहा पर तीन व्यक्ति अपमिश्रित अवैध शराब की बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक हौसिला प्रसाद सिंह मय हमराह मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखते हुए उक्त तीनों व्यक्ति भागने लगे। पुलिस बल द्वारा दौडाकर एक व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया और दो व्यक्ति मौके से उंची-नीची भूमि का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। कपड़ा गया आरोपी मदन यादव महराजगंज थाना क्षेत्र के नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम कुर्मियान टोला का निवासी है। उसके पास से तीन जरिकेनों में 20-20 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब व पालीथीन में यूरिया व फिटकिरी बरामद हुई। वहीं फरार आरोपियों का नाम रजिंदर यादव निवासी नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम और दूसरा सूर्यभान साहनी निवासी कुडही थाना महराजगंज जनपद का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें