फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सोशल मीडिया पर गैग बनाने में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सोशल मीडिया पर गैंग बनाकर आमजन में धौंस जमाने के मामले में शुक्रवार को फूलपुर, कंधरापुर, रानी की सराय और सिधारी थाना पुलिस कार्रवाई करते हुए युवकों की काउंसलिंग की, एक वाहन को सीज किया। कंधरापुर थाना प्रभारी केदारनाथ मौर्या ने बताया कि दुर्गेश मौर्य प्लास्टिक के तमंचे के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। जिसे चेतावनी दी गई। रानी की सराय थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर स्टंट करने की रील वायरल करने वाले गोविंद को गिरफ्तार किया। सिधारी थाना प्रभारी शशिचंद चौधरी ने बताया कि इंस्टाग्राम आईडी महेंद्रा महेंद्र यादव 9798 से प्रसारित फोटो और वीडियो का संज्ञान लेते हुए वाहन को सीज कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें