आजमगढ़। कप्तानगंज थाने की पुलिस बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गौरा पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कोइनहा बाजार की तरफ से एक मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी। पास आने पर टार्च की रोशनी से रुकने का इशारा किया गया तो एक व्यक्ति जो पीछे बैठा था वह चलती गाड़ी से ही कूदकर भागने लगा। मोटर साइकिल चालक गाड़ी छोड़कर भागने का प्रयास किया। जिसे दौड़ाकर पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम अभिषेक यादव निवासी पचखोरा थाना कंधरापुर बताया है। उसके पास से पुलिस ने एक तमंचा 315 बोर, दो कारतूस व एक दूसरे गाड़ी का नंबर लगी हुआ बाइक बरामद हुई। फरार व्यक्ति का नाम सुशील यादव निवासी हसनपुर थाना कप्तानगंज बताया है।