जिले के परिषदीय विद्यालयों में शुक्रवार को प्रतियोगी परीक्षाओं की तरह छात्र-छात्राओं ने ओएमआर शीट पर नैट यानि निपुण एसेसमेंट टेस्ट दिया। दो दिवसीय परीक्षा के पहले दिन शुक्रवार को कक्षा एक से तीन तक के परीक्षार्थी शामिल हुए। पहले दिन की टेस्ट में नामांकित डेढ लाख ने टेस्ट दिया। वहीं बीएसए समीर कुमार ने विद्यालयों का निरीक्षण किया।
जिले में कुल 2706 परिषदीय विद्यालय संचालित होते हैं। जिसमें 1724 प्राथमिक, 458 उच्च प्राथमिक और 524 कंपोजिट विद्यालय शामिल है। इन विद्यालयों में कक्षा एक से आठवीं तक करीब चार लाख विद्यार्थी नामांकित हैं। इसके अलावा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के 2100 बच्चियां हैं। इसमें से शुक्रवार को हुए नेट में कक्षा एक से तीन तक के डेढ लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। इस परीक्षा की शुचिता के साथ नकलविहीन कराने के लिए ब्लॉक स्तर पर जिला स्तरीय अधिकारियों का सचल दल तथा विद्यालय पर दूसरे स्कूल के शिक्षक को पर्यवेक्षक के रूप में निरीक्षण किया। इसके बाद सरल एप पर ओएमआर शीट को अपलोड किया गया। दूसरे दिन शनिवार को कक्षा चार से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं की परीक्षा होगी।
डेढ़ घंटे की आयोजित परीक्षा पूरी तरह हाईटेक रही। बीएसए समीर कुमार ने हरैया ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय अजगरा मगरवी, प्राथमिक विद्यालय रघुपुर, प्राथमिक विद्यालय जूड़ारामपुर समेत पांच विद्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद वह महराजगंज के छह विद्यालयों का निरीक्षण किए। इसके अलावा बीईओ, एसआरजी व एआरपी और डायट की टीम ने परीक्षा के दौरान विद्यालयों की जांच की है। कक्षा एक से तीन तक के बच्चों भाषा और गणित में निपुण लक्ष्य का होगा आंकलन हुआ। जनपद स्तर पर इसकी मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम से निगरानी की गई है। परीक्षा सुबह 8.50 से 10.20 बजे तक डेढ घंटे तक हुई है। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा की तरफ से परीक्षा फल घोषित किया जाएगा।
00
सरल एप पर ओएमआर शीट अपलोड करने मे बाधा
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ में नैट आकलन परीक्षा संपन्न होने के बाद ओएमआर शीट को सरल एप पर लोड करना था, लेकिन एप ठीक से काम नहीं कर रहा था, जिससे दिक्कतें आईं। खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह ने बताया वर्कलोड अधिक होने के कारण सरल एप पर ओएमआर शीट अपलोड करने में कठिनाई हो रही है। शिक्षक ओएमआर सीट को अपलोड कर रहे हैं।