फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्ठों पर डेढ़ करोड़ का कर बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ईंट भट्ठों में 30 सितंबर को ही पथाई का कार्य समाप्त हो गया। इसके बाद भी जिले के 173 ईंट भट्ठा संचालकों ने विनियमन शुल्क जमा नहीं किया है। इनके ऊपर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का विनियमन शुल्क बकाया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह ने समस्त एडीए को पत्र जारी कर एक सप्ताह के अंदर बकाया विनियमन शुल्क को जमा कराने का निर्देश दिया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह ने बताया कि जनपद में कुल 501 ईंट भट्ठों का संचालन होता है। जिसमें सदर 112 में से 37 ईंट भट्ठों पर 3159830 रुपये, निजामाबाद के 76 ईंट भट्ठों में 25 पर 2203250 रुपये, बूढ़नपुर तहसील के 50 ईंट भट्ठों में 16 पर 1279400, सगड़ी तहसील के 99 ईंट भट्ठों में 38 पर 3206380, मेंहनगर तहसील के 46 ईंट भट्ठों में 16 पर 1315040 रुपये, लालगंज तहसील के 53 ईट भट्ठों में 22 पर 1897280, फूलपुर तहसील के 38 ईंट भट्ठों में 14 पर 1346680 रुपये और मार्टीनगंज तहसील के 27 ईंट भट्ठों में पांच पर 428770 रुपये सहित कुल एक करोड़ 48 लाख 36 हजार 630 रुपये बकाया है। सभी एसडीएम को पत्र जारी किया गया है कि अगर बकाएदार ईंट भट्ठा संचालकों द्वारा बिना विनियमन शुल्क जमा किए कच्चे ईंटों की पथाई की जाती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई कर अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें