इस बीच रविवार अलसुबह किशोरी घर में फंदे से लटक खुदकुशी कर ली। रविवार देर रात भाई की तहरीर पर कप्तानगंज थाना पुलिस ने आरोपी आदर्श और नागेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आदर्श को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है जबकि नागेंद्र की तलाश में पुलिस लगी हुई है। वहीं इस पूरे प्रकरण में सिपाही राहुल की लापरवाही सामने आई। एसपी ने उसे रविवार रात ही निलंबित कर दिया और उसके खिलाफ एफआईआर का निर्देश दिया।
एसपी के निर्देश पर कप्तानगंज थाने में सिपाही राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कप्तानगंज एसओ विजय प्रकाश मौर्या ने कहा कि किशोरी संग दुष्कर्म व आत्महत्या मामले में दो नामजद अभियुक्तों में शामिल आदर्श को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपी नागेंद्र अभी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है। वहीं एसपी के निर्देश पर लापरवाही बरतने वाले सिपाही पर भी मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।