ओमैर राशिद के घर भी टीम पहुंची। उठाए गए तीनों युवकों को एटीएम मुबारकपुर थाने पर लेकर पहुंची और वहां कड़ाई से पूछताछ की गई। कोई साक्ष्य न मिलने पर एटीएस ने तीनों को छोड़ दिया। इसके बाद बौरे हाजी मस्जिद के पास स्थित बांस की खूंटी व पोखरी का नक्शा भी बनाया।
आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद एटीएस की टीम मुबारकपुर से निकल गई। आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य ने कहा कि सबाउद्दीन मामले में एटीएस ने लखनऊ स्थित एटीएस थाने में मुकदमा दर्ज किया है। उसी मुकदमे की विवेचना के सिलसिले में टीम जिले में आई थी और सबाउद्दीन से हुई पूछताछ के आधार पर साक्ष्य जुटाने के साथ ही कुछ युवकों को थाने पर लाकर पूछताछ की।
एटीएस की गिरफ्त में आतंकी सबाउद्दीन
- फोटो : एएनआई
एटीएस आतंकी सबाउद्दीन से जुड़े किसी साक्ष्य की तलाश में आई थी। एटीएस के जिम्मेदारों ने तो इस बात का कोई खुलासा नहीं किया कि साक्ष्य क्या है लेकिन जानकारी मिली है कि सबाउ्दीन की कोई पेन ड्राइव एटीएस टीम खोज रही है। उठाए गए तीनों युवकाें के साथ उनके परिजन भी इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं।
सबाउद्दीन के कपड़े व दवा ले गई टीम
एटीएस के सदस्यों ने भाई सालिम से सबाउद्दीन के कपड़े व दवाएं मंगवाई और उसे अपने साथ ले गई। सालिम के अनुसार सबाउ्दीन को सांस फूलने की बीमारी है।
पढ़ेंः आजमगढ़ से ISIS का आतंकी गिरफ्तार: मुस्लिम युवाओं का करता था ब्रेन वॉश, आरएसएस के सदस्य थे निशाने पर