अतरौलिया के चिश्तीपुर स्थित प्रसिद्ध कैलेश्वर धाम में दर्शन-पूजन करते लोग। संवाद
आजमगढ़। पुरुषोत्तम मास की अमावस्या तिथि पर विभिन्न धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भैरव बाबा धाम, दुर्वासा, महर्षि दत्तात्रेय आश्रम, महामंडलेश्वर धाम तथा कैलेश्वर धाम सहित अनेक शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। निजामाबाद के गौसपुर स्थित महर्षि दत्तात्रेय आश्रम में तमसा और कुंवर नदी के संगम पर हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया। मेंहनगर के महामंडलेश्वर धाम, गौरा में भी आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। करौती गांव स्थित गिरीश्वर महादेव मंदिर, चिश्तीपुर स्थित कैलेश्वर धाम में भोर में चार बजे से ही जलाभिषेक एवं दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। लगभग एक किमी तक श्रद्धालुओं की कतार लगी रही।