शहर के नरौली बाईपास के पास फेंके गए कूड़े के ढ़ेर में आग लगने से फैल रहे प्रदूषण और स्थानीय लोग हो रहे परेशान, विरोध में उतरी महिला मंडल और अन्य लोग।
नगर पालिका परिषद की तरफ से नरौली पुल के पास कूड़ा जलाए जाने और आस-पास बढ़ रहे प्रदूषण के विरोध में चल रहा अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। अनशन को शुक्रवार को महिला मंडल, जन सेवा समिति और आजमगढ़ विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष एसके सत्येन ने समर्थन दिया। सत्येन ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी कि10 अप्रैल तक मांगें पूरी नहीं हुई तो नगर पालिका में कूड़ा गिरवाया जाएगा। महिला मंडल की पूनम सिंह ने कहा कि यह आंदोलन पूरे जनपद का है। इस अवसर पर किशन सिंह, विनीत सिंह, विवेक पांडेय, मंगल सिंह, शैलेंद्र आदि उपस्थित रहे।