फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के आश्वासन पर लेखपालों का धरना स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। अखिल भारतीय लेखपाल संघ की सगड़ी शाखा के लेखपाल मंगलवार को तहसील परिसर में मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार करते हुए अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए थे। लेखपाल संघ का आरोप था लेखपालों का उत्पीड़न किया जा रहा है। मामूली बातों पर उन्हें निलंबित कर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

देवारा खास राजा के लेखपाल पंकज के साथ रौनापार थाना के दीवान ने दुर्व्यवहार किया। प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए लेखपालों ने एसडीएम को पत्रक भी दिया लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद मंगलवार को तहसील के लेखपाल अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठ गए। मंगलवार की देर शाम एसडीएम धरना स्थल पर पहुंचकर लेखपाल संघ के पदाधिकारियों से वार्ता किए। सभी समस्याओं के निस्तारण के लिए दो दिन का समय मांगा। लेखपाल संघ के अध्यक्ष उत्तम सिंह ने कहा कि एसडीएम के आश्वासन के बाद धरना स्थगित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें